जानकारी के अनुसार खुशी राव पिता इंदल राव उम्र 5 वर्ष, जशपुर रोड मे पालीडिह के समीप विकास अग्रवाल के घर के सामने मंगलवार की शाम लगभग 6 बजे अपनी अन्य सहेलियों के साथ खेल रही थी। इस दौरान वहां से अनियंत्रित वेग से जाती हुई एक पिकप ने खुशी राव को अपनी चपेट मे ले लिया, जिससे मासूम खुशी के सिर मे गहरी चोट लगी, उसे तत्काल सिविल हास्पिटल लाया गया, पर अत्यधिक खून बह जाने के कारण हास्पिटल पहुंचने के कुछ समय पश्चात ही खुशी ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिवार बेहद सदमे मे है। खुशी के माता पिता की हालत शोक मे गंभीर बताई जा रही है। इधर पुलिस ने दुर्घटना करने वाले लापरवाह वाहन चालक को हिरासत मे लिया है।