स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर चुका है। 5वीं की परीक्षा 17 से 27 मार्च तक होगी। वहीं, 8वीं कक्षा की परीक्षा 18 मार्च को शुरू होगी और 3 अप्रैल को खत्म होगी। परीक्षा की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है। 5वीं कक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र 50 अंक के होंगे, जिसमें 40 अंक लिखित परीक्षा और 10 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे। 8वीं कक्षा के प्रश्नपत्र 100 अंकों के होंगे, जिसमें 80 अंक लिखित परीक्षा के होंगे और 20 अंक प्रायोजना कार्य के होंगे।