मृतकों के परिजन को 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता
मृतकों में वाहन चालक ग्राम गुना जिला मुगेली निवासी आसकरण दिवाकर (25) सहित एक ही परिवार के 7 सदस्य आसकरण टन्डन पिता गणेश टंडन (25), सुदरा टंडन (45), सत्या टंडन (35), ऱोहन टंडन (6), आशा टंडन (15), निखिल टंडन (16), अनिता टंडन (22) सभी देवरी नांदल तहसील नवागढ़ निवासी शामिल हैं। सभी ग्राम उसलापुर में अपने परिचित राजकुमार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजन को 25-25 हजार रुपए आर्थिक सहायता देने की जानकारी कलेक्टर शिखा राजपूत तिवारी ने दी है।