31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10वीं पास के लिए रेलवे में निकली बंपर 89,000 भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 12 मार्च

अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। भारतीय रेलवे 2018 में युवाओं के लिए बंपर भर्ती करने जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 16 Feb 2018, 11:46 AM IST

Indian Railway Job 2018

Indian Railway Job 2018

रायपुर . अगर आप रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर। भारतीय रेलवे 2018 में युवाओं के लिए बंपर भर्ती करने जा रही है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 89,000 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती ग्रुप सी और डी के लिए होगी। जिसमें ग्रुप डी के लिए पदों की संख्या 62,907 होगी, जबकि ग्रुप सी के लिए 26,502 पदों पर भर्ती होगी।

ग्रुप सी के लिए लोको पायलट, टेक्नीशियन पदों पर भर्ती होगी, वहीं ग्रुप डी में ट्रैकमैन, स्विचमैन, गैंगमैन, केबिनमैन, वेल्डर, हेल्पर और पोर्टर पदों पर भर्ती किए जाएंगे। भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए युवाओं से आवेदन मांगे हैं।

अभ्यर्थी आवेदन के लिए 12 मार्च 2018 या उससे पहने आवेदन कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने ग्रुप डी के लिए नोटिफिकेशन जारी करते हुए युवाओं से आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी आवेदन के लिए 12 मार्च 2018 या उससे पहने आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता : नोटिफिकेशन के मुताबिक गु्रप डी भर्ती के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग में डिप्लोमा होनी चाहिए।

कुल पद की संख्या : 62,907

पद नाम : ट्रैकमेन, स्विचमेन, गैंगमेन, केबिनमेन, वेल्डर, हेल्पर और पोर्टर

आयु सीमा : ग्रुप डी पद पर आवेदन के लिए अथ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क : ग्रुप सी पदों पर आवेदन के लिए अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए होगी। जबकि अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पीडब्लूडी/महिला वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।

परीक्षा की तिथि : अप्रैल/मई 2018

एेसे करें आवेदन : अभ्यर्थी भर्ती संबंधी ज्यादा डिटेल के लिए भारतीय रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrailways.gov.in पर विजिट करें या यहां क्लिक करें। रेलवे भर्ती बोर्ड ग्रुप डी भर्ती 2018 परीक्षा के लिए परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के बाद घोषित किया जाएगा।