11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
आम आदमी पार्टी ने गुलाब देकर विधायकों से मांगा पांच वर्षों का जवाब
Play video

आम आदमी पार्टी ने गुलाब देकर विधायकों से मांगा पांच वर्षों का जवाब

आम आदमी पार्टी ने आज रविवार से विधायक जी जवाब दो, पांच वर्षो का हिसाब दो अभियान का आगाज किया

Google source verification

रायपुर. आम आदमी पार्टी ने आज रविवार से विधायक जी जवाब दो, पांच वर्षो का हिसाब दो अभियान का आगाज किया। इसकी शुरूआत रायपुर के चारो विधायको रायपुर दक्षिण के बृजमोहन अग्रवाल, पश्चिम के राजेश मूणत, उत्तर के श्रीचंद सुंदरानी, ग्रामीण के सत्यनारायण शर्मा समेत धरसींवा के देवजी पटेल के घेराव से किया।

पार्टी ने बताया, आप के प्रदेश संयोजक डॉ. साकेत ठाकुर के साथ पार्टी कार्यकर्ता बीरगांव के बुधवारी बाजार से रायपुर के बांसटाल स्थित विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास की ओर कूच के लिए बढ़ रहे हैं। उत्तम जयसवाल के नेतृत्व में एक दूसरा दल बूढ़ा तालाब से मंत्री राजेश मूणत के सिविल लाइन स्थित जा रहा है। संतोष दुबे की अगुवाई में तीसरा दस्ता भाजपा विधायक देवजी भाई पटेल फाफाडीह पहुंचा। बृजमोहन अग्रवाल का घेराव करने वाली टीम मून्ना बिसेन की अगुवाई में निकली। योगेन्द्र सेन के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता श्रीचंद सुंदरानी का घेराव करने पहुंचे। आप कार्यकर्ता डॉ. साकेत संयोजक ने कहा, भाजपा- कांग्रेस दोनों दलों के विधायकों ने जनता की केवल जुबानी सेवा की है। अब उन्हे सवालों का जवाब देना होगा।