
आक्रोशित लोगों ने किया पथराव
Road Accident : रायपुर। राजधानी के कुशालपुर वॉलफोर्ट सिटी के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। महेंद्र ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद स्थानीय रहवासियों ने आक्रोशित होकर चक्काजाम कर दिया है।
यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, तेज रफ़्तार बस ने बाइक सवार युवक विक्की तिवारी उम्र 27 साल को चपेट में ले लिया। युवक कुशालपुर निवासी था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर बस में पथराव किया।
इस दौरान बस में यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पथराव रोका और सवारियों की सुरक्षा की। पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ। बता दें कि पुलिस ने बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Published on:
13 Nov 2023 02:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
