19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / 12वीं की छात्रा की इस बात से नाराज हुआ प्रेमी, गुस्से में ब्लेड से गला रेता फिर बिस्तर में लिटाकर लगा दी आग

12वीं की छात्रा की इस बात से नाराज हुआ प्रेमी, गुस्से में ब्लेड से गला रेता फिर बिस्तर में लिटाकर लगा दी आग

12वीं की छात्रा की इस बात से नाराज हुआ प्रेमी, गुस्से में ब्लेड से गला रेता फिर बिस्तर में लिटाकर लगा दी आग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 10 Oct 2018, 4:20 PM IST

Chhattisgarh crime news

12वीं की छात्रा की इस बात से नाराज हुआ प्रेमी, गुस्से में ब्लेड से गला रेता फिर बिस्तर में लिटाकर लगा दी आग

रायपुर. अभनपुर में छात्रा के संदेहास्पद मौत का राज खुल गया है। छात्रा की उसके प्रेमी ने ब्लेड मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसे खुदकुशी का रूप देने बिस्तर में लिटाकर आग लगा दिया था। छात्रा अक्सर मोबाइल में किसी से बात करती थी। इससे आरोपी नाराज रहता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

27 सितंबर को अभनपुर की हिमशिखा साहू का शव उसके कमरे में जलते हुए मिला था। जमीन पर खून के धब्बे मिले थे। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतका 12वीं की छात्रा थी और अपने नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी। सुनील ने उससे किसी दूसरे से मोबाइल में बात करने से मना किया। इससे छात्रा ने इनकार कर दिया था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।

इसके बाद सुनील ने उसकी हत्या करने की योजना बना डाली और वह योजना के तहत घटना वाली रात छात्रा से मिलने पहुंचा। छात्रा अलग कमरे में सोती थी। दोनों के बीच मोबाइल में बात करने के मुद्दे को लेकर फिर विवाद हुआ। इसके बाद सुनील ने ब्लैड से छात्रा का गला काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपी ने उसके शरीर और बिस्तर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद भाग निकला। आग से बिस्तर सहित छात्रा के शरीर का काफी हिस्सा जल गया। सुबह करीब 4 बजे छात्रा के परिजनों को उसके कमरे से धुआं निकलते दिखा।

दोनों में होता था विवाद
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि छात्रा की सांकरा निवासी सुनील साहू से प्रेम-संबंध था। दोनों में दिसंबर माह में एक मिस्ड कॉल के जरिए दोस्ती हुई थी। इसके बाद प्रेम संबंध स्थापित हो गया। सुनील उससे मिलने आता था। पिछले कुछ माह से छात्रा का मोबाइल रात में अक्सर बिजी बताता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा।