साथ ही कार्रवाई के पहले हितग्राहियों को शीघ्र मकान बनवाने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा गया है, ताकि समय पर मकान का निर्माण पूरा और पीएम आवास से संबंधित योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को मिल सकें। निकायों से शिकायत मिलने के बाद शासन ने जिन हितग्राहियों को पहली और दूसरी किस्त की राशि जारी हो चुकी है, लेकिन मकान बनाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, ऐसे हितग्राहियों को चिन्हित कर निकायों से रिपोर्ट मांगी गई है।