Admission Open 2023 : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (रविवि) के 150 अधीनस्थ महाविद्यालयों में रिक्त सीट भरने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने अधीनस्थ महाविद्यालयों को स्पॉट काउंसिलिंग करने का निर्देश दिया है। जिले के महाविद्यालयों में यह काउंसिलिंग सोमवार 14 अगस्त को होगी। विवि प्रबंधन के अनुसार जिन छात्रों के नंबर कम है, जिन छात्रों का नाम मेरिट लिस्ट में नहीं आया है, वे प्रवेश लेने के लिए सीधे महाविद्यालय परिसर में दस्तक दे सकते हैं। स्पॉट काउंसिलिंग में छात्र आवेदन देंगे और रिक्त सीट होने पर तत्काल उन्हें प्रवेश दे दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश से चूके छात्रों को इस प्रक्रिया में शामिल होने का निर्देश दिया है।