2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agniveer Result 2025: छत्तीसगढ़ के 680 युवा अग्निवीर के लिए हुए चयनित, इस दिन से शुरू होगी ट्रेनिंग

Agniveer Result 2025: जारी परिणाम में छत्तीसगढ़ के 680 युवाओं का चयन अग्निवीर के लिए किया गया है। रिजल्ट के बाद सभी को सेना कार्यालय बुलाया है..
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 23 Mar 2025, 11:49 AM IST

Agniveer Bharti 2025: अब 25 अप्रैल तक अग्निवीर भर्ती में कर सकते है आवेदन, इस वेबसाइट से करें अप्लाई...

Agniveer Result 2025: अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे जारी हो गए हैं। वहीं इस बार प्रदेश के 680 युवाओं के सपने अब साकार होने वाले हैं। जारी परिणाम में छत्तीसगढ़ के 680 युवाओं का चयन अग्निवीर के लिए किया गया है। चयनित युवाओं को अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। यह रिजल्ट भारतीय सेना ने ज्वाइन इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी सूची जारी कर दी गई है।

Agniveer Result 2025: बुलाया गया सेना भर्ती कार्यालय

सभी सफल अभ्यर्थियों को 24 मार्च को सुबह 6.30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय में बुलवाया गया है। इस दौरान प्रारंभिक ब्रीफिंग के साथ ही डिस्पैच प्रलेखन के लिए उपस्थिति दर्ज कराना होगा।

यह भी पढ़ें: Agniveer Result 2025: 22 मार्च को घोषित होगी अग्निवीर भर्ती के परिणाम, इस दिन से दी जाएगी ट्रेनिंग, देखें Details

इसके बाद उक्त सभी की ट्रेनिंग 1 मई से देश के विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों में शुरू होगी। जहां उन्हें सेना के लिए तैयार किया जाएगा। घोषित अग्निवीर भर्ती परिणामों में 6720 अभ्यर्थियों में 680 युवाओं ने भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयनित होकर देश सेवा का मौका हासिल किया है।