23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AIIMS RAIPUR: कोल्डड्रिक में शराब मिलाकर बॉस ने महिला कर्मचारी से किया रेप, अधिकारी के खिलाफ केस दर्ज

AIIMS RAIPUR: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एम्स के इंजीनियरिंग विभाग के हेड लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। एम्स में सुप्रिडिंग इंजीनियर के पद पर राजेश सिंह तैनात हैं। उसके खिलाफ उन्हीं के अंडर में काम करने वाली महिला क्लर्क ने दुष्कर्म की शिकायत की थी। पुलिस ने आंतरिक जांच के बाद आरोपी राजेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी राजेश सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर है. जिसकी तालाश में रायपुर पुलिस लगी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 27 Feb 2023, 12:32 PM IST

Brother-in-law pressured marriage, sister-in-law wrote rape report

Brother-in-law pressured marriage, sister-in-law wrote rape report

AIIMS RAIPUR: रायपुर. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में एक अधिकारी ने अपने मातहत महिला कर्मचारी से बलात्कार किया। जानकारी के मुताबिक महिला को शीतलपेय में शराब मिलाकर पिलाया गया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एम्स में कार्यरत 40 वर्षीय महिला को अधिकारी ने जून 2022 में अपने आवास पर काम के सिलसिले में बुलाया था।

इस दौरान कोल्डड्रिक में शराब मिलाकर पिला दी। इससे महिला को नशा हो गया। इसके बाद अधिकारी ने उसके साथ सम्बंध बनाए। महिला को बाद में इसकी जानकारी हुई, तो आरोपी ने उसे डराया-धमकाया। इससे महिला शिकायत नहीं कर पाई थी। रविवार को महिला ने कबीरनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार करने का अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

जबरदस्ती पिलाई शराब
महिला ने शिकायत की है कि वह शादीशुदा है। उसका एक बेटा भी है। चूंकि उसके पति के साथ तालाक की बात चल रही है। यह बातें आरोपी राजेश सिंह को पता चली। फेयरवेल पार्टी में भी आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक्स में शराब मिलाकर पिलाई थी। लेकिन उस दौरान होश में थी. गलत हरकत करने की भी कोशिश की थी। लेकिन विरोध करने के बाद माफी मांगने लगा था ।