पुलिस के मुताबिक गुलमोहर पार्क बीएसयूपी कॉलोनी की सीवर लाइन के लिए गटर बनाने नगर निगम की ओर से बड़ा गड्ढा खोदा गया है। निर्माण कार्य नहीं किया गया, केवल गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया। इसमें गंदा पानी भरा रहता है। रविवार की शाम करीब 5 बजे कॉलोनी का 7 वर्षीय दिव्यांश, 4 वर्षीय अंश और 6 वर्षीय प्रियांशु खेल रहे थे। इस दौरान खेलते-खेलते अंश और प्रियांशु गड्ढे में गिर गए। उन्हें बचाने के चक्कर में दिव्यांशु भी गड्ढे में गिर गया। आसपास लोगों को घटना की जानकारी हुई, तो बच्चों को बचाने पहुंचे। तीनों बच्चों को बाहर निकाला गया। इसमें दिव्यांशु की हालात खराब थी। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।