10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाम इमाम, ठिकाना अमरीका और पसंद हैं देवाधिदेव महादेव

रायपुर पहुंच क्लासिकल म्यूजिक में वेस्टर्न का किया फ्यूजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 20 May 2018, 1:10 PM IST

American singer

रायपुर के सिब्बल पैलेस में पत्नी लक्ष्मी के साथ प्रसन्नचित मुद्रा में इमाम

ताबीर हुसैन @ रायपुर. शास्त्रीय संगीत में वेस्टर्न का ऐसा फ्यूजन कि आप हैरत में पड़ जाएं। उससे बड़ी चौंकाने वाले बात येे कि इस आर्टिस्ट का ठिकाना अमरीका है। नाम है इमाम और इन्हें देवाधिदेव महादेव इतने प्रिय हैं कि हाथ में ऊं का कड़ा भी पहन रखा है। बीते दिनों में रायपुर आए। यहां सिब्बल पैलेस में अपना कंपोज किया हुआ म्यूजिक दिया। उनकी पत्नी लक्ष्मी ने श्लोक व मंत्र गाया। ये सब देख दर्शकों को ताज्जुब हुआ। इमाम ने बताया कि वे मूलत: इरान से हैं लेकिन अब अमरीका में बस गए हैं। सालभर इंडिया आना-जाना लगा रहता है। वे बताते हैं कि १९७६ में उनके चाचा अमरीका में मिले और आध्यात्म की शिक्षा दी। मेडिटेशन और ध्यान में इंटरेस्ट बढ़ता गया। इस तरह हिंदू धर्म उनकी पसंद में शामिल हो गया। प्रसिद्ध तबला वादक जाकिर हुसैन को गुरु मानते हुए संगीत की शिक्षा उनसे ली जो अब तक जारी है।

सेल्फी पसंद नहीं
फैंस ने जब उन्हें सेल्फी की गुजारिश की तो वे कहने लगे कि आइ हैट सेल्फी। इसकी वजह बताई कि आप सेल्फी तभी लेते हैं जब आपको कोई दोस्त न हो फोटो क्लिक करने वाला।

हसबैंड से हुईं प्रेरित

इमाम की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि शास्त्रीय संगीत में रुचि हसबैंड इमाम को देखकर जागी। गीतिका वरदे से शिक्षा ले रही हैं। वे कहती हैं कि रायपुर मुझे काफी पसंद आया। यहां के लोगों में संगीत के प्रति रुचि देखकर अच्छा लगा।

नॉनवेज, शक्कर स्लो पॉइजन हैं

इमाम कहते हैं कि नॉनवेज छोड़ दिया क्योंकि उन्हें एनीमल्स से प्यार है। दूसरी बात नॉनवेट कैंसर और हार्ट की बीमारी क्रिएट करता है। शक्कर भी नहीं खाते क्योंकि यह भी बीमारी की वजह है। इससे बेहतर वे गुड़ को मानते हैं। इंडियन फूड उन्हें बहुत पसंद है लेकिन बिना मिर्च और लहसून का। वे कहते हैं कि मुझे हिंदूस्म पसंद है। इसलिए मैंने शिवजी के नाम का कड़ा भी पहन रखा है।