25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार, सादगीभरे समारोह में ली राज्यपाल पद की शपथ

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को यहां राजभवन में एक सादगी पूर्ण कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रभार के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 15 Aug 2018, 4:40 PM IST

balram das tandon

आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ का अतिरिक्त प्रभार, सादगीभरे समारोह में ली राज्यपाल पद की शपथ

रायपुर. मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को यहां राजभवन में एक सादगी पूर्ण कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रभार के रूप में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के पद की शपथ ली। उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी ने उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के राजभवन आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी दी गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। बलरामजी दास टंडन के निधन के बाद मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के गवर्नर बलरामजी दास टंडन से जुड़ी ये 5 जरुरी बातें जो सबको पता होने चाहिए

मुख्यमंत्री 16 अगस्त को चंडीगढ़ जाएंगे

मुख्यमंत्री रमन सिंह 16 अगस्त को प्रदेश के दिवंगत राज्यपाल बलरामजी दास टंडन की अन्त्येष्टि में शामिल होने चंडीगढ़ जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ पहुंचेंगे और वहां सेक्टर 25 स्थित क्रिमेशन मैदान में बलरामजी दास टंडन की अन्त्येष्टि में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री चंडीगढ़ से शाम 4 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 4.30 बजे नई दिल्ली आएंगे। वे शाम 5 बजे वहां छत्तीसगढ़ सदन पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में जन्मे बलराम दास का ऐसा था जीवन, गए थे जेल, किसानों के लिए किया था ये काम

राज्यपाल बलरामजी दास टंडन का 91 वर्ष की उम्र में मंगलवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। राजभवन में सुबह नाश्ते के दौरान तकरीबन 8:30 बजे उनकी तबियत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में 9:20 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया।

वहां डॉक्टरों ने क्रिटिकल केयर यूनिट में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखकर उनका इलाज शुरू किया और इसी दौरान उनकी मौत हो गई। उनके मौत की आधिकारिक पुष्टि दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने की। उनके निधन के बाद 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।