
अर्नब की गिरफ्तारी के विरोध में भाजयुमो ने मौन रहकर विरोध-प्रदर्शन किया
रायपुर. रिपब्लिक टीवी के मालिक और मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मैं अर्नब गोस्वामी को पत्रकार ही नहीं मानता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले कि अर्नब गोस्वामी जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं और जिस एजेंडे पर चल रहे हैं, वो पत्रकारिता नहीं हो सकती।
कोरोना की जांच तुरंत कराएं, ठंड के मौसम में संक्रमण बढऩे की आशंका
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज दबाने की कोशिश है। डॉ. रमन सिंह बोले कि ऐसा लगता है जैसे महाराष्ट्र में आपातकाल लग गया है। मुझे आपातकाल के दिन याद आ रहे हैं।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]कोरोना से 45 से 60 वर्ष के पुरुष रहें सावधान, 14 प्रतिशत मौत इसी आयुवर्ग में
बता दें कि महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के मालिक और मुख्य संपादक अर्नब गोस्वामी के घर पर छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सचिन वैज ने कहा कि गोस्वामी को 2018 के आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह मामला पहले बंद हो गया था, जिसे अब फिर से खोला गया है।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में गरीब बच्चे भी पढ़ सकेंगे इंग्लिश मीडियम स्कूल में
बता दें कि इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक व उसकी मां ने 2018 में खुदकुशी की थी। आरोप है कि अर्नब गोस्वामी ने 5.40 करोड़ रुपए का भुगतान नहीं किया। कथित सुसाइड नोट में अर्नब गोस्वामी व अन्य दो पर आरोप लगाए थे।
पढऩे के लिए क्लिक करें...[typography_font:14pt;" >पढऩे के लिए क्लिक करें...नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और केरल को दीं शुभकामनाएं, जानिए क्यों
Published on:
5 Nov 2020, 12:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.