25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / होटल की महिला डॉयरेक्टर से मारपीट व गाली-गलौज, दो साल बाद मामला दर्ज

होटल की महिला डॉयरेक्टर से मारपीट व गाली-गलौज, दो साल बाद मामला दर्ज

होटल की महिला डॉयरेक्टर से मारपीट व गाली-गलौज, दो साल बाद मामला दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 18 Oct 2018, 10:07 PM IST

Chhattisgarh news

होटल की महिला डॉयरेक्टर से मारपीट व गाली-गलौज, दो साल बाद मामला दर्ज

रायपुर. फाफाडीह इलाके के एक होटल की महिला डॉयरेक्टर से गाली-गलौज और मारपीट की गई। घटना करीब दो साल पुरानी है। इस दौरान पीडि़ता पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन आरोपियों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीडि़ता ने एसएसपी से शिकायत की। फिर गंज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। आरोपी रसूखदार है। इसके चलते उनके खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई थी।

पुलिस के मुताबिक फाफाडीह स्थित होटल गिरीराज में 39 महिला से 11 अगस्त 2016 को होटल के यश पुरोहित और उसकी मां योगेश्वरी पुरोहित ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें धमकी देकर भगा दिया। बताया जाता है कि पीडि़त महिला होटल की हिस्सेदार है और आरोपी उनके रिश्तेदार है। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीडि़ता उस समय पुलिस थाने में की, लेकिन कार्रवाई नहीं।

बताया जाता है कि आरोपी पक्ष होटल कारोबार से जुड़ा है। और उनके कई नेताओं से संपर्क है। इसके चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ। पिछले दिनों पीडि़ता ने एसएसपी अमरेश मिश्रा से पूरे मामले की शिकायत की। इसके बाद उनके निर्देश पर पुलिस ने मामले की जांच की। फिर गंज पुलिस ने यश पुरोहित और उनकी मां योगेश्वरी के खिलाफ धारा 352, 294, 506, 509 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।