23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान, इस दिन डाले जाएंगे वोट

Assembly bypolls: निर्वाचन आयोग ने रविवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 25 Aug 2019, 3:31 PM IST

election 2019

चुनाव आयोग

रायपुर. Assembly bypolls: निर्वाचन आयोग ने रविवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तिथि का ऐलान कर दिया है। इस सीट पर 23 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 27 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। बता दें कि भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सली हमले में मौत हो गई थी, जिसकी वजह से यह सीट खाली हुई थी।

ये है महत्वपूर्ण तिथि:

उम्मीदवारों के नामांकन की अंतिम तिथि : 4 सितंबर 2019
उम्मीदवारों के नामांकन की स्क्रूटनी की तिथि : 5 सितंबर 2019
उम्मीदवारों के नामांकन वापसी की अंतिम तिथि : 7 सितंबर 2019

उप चुनाव की तारीख : 23 सितंबर 2019
मतगणना की तारीख : 27 सितंबर 2019

एक नजर दंतेवाड़ा विधानसभा सीट पर
2018 के विधानसभा चुनाव में दंतेवाड़ा सीट से भाजपा के भीमा मांडवी (Bhima Mandavi) ने कांग्रेस के देवती कर्मा को हराकर जीत हासिल की थी। बतादें कि दंतेवाड़ा विधानसभा सीट एसटी सीट है। 2013 के चुनाव पर एक नजर डाले तो इस सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। पिछले तीन चुनाव में इस सीट पर लुकाछिपी का खेल चलता रहा है, एक बार भाजपा तो एक बार कांग्रेस ने यहां जीत दर्ज की है।Assembly bypolls