CGPSC Scam: सीजीपीएससी घोटाले में जेल भेजे गए कारोबारी श्रवण गोयल के पुत्र शशांक और बहू भूमिका (कटियार) की जमानत को कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया। दोनों ने जमानत दिए जाने पर जांच में सहयोग करने, बिना इजाजत शहर छोडकर नहीं जाने और इस प्रकरण में बिना वजह फंसाए जाने का हवाला दिया था।