11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माना एयरपोर्ट पर खड़े बांग्लादेशी फ्लाइट की होगी टेस्टिंग, 165 लोगों की ऐसे बचाई थी जान…

माना एयरपोर्ट पर खड़े बांग्लादेशी फ्लाइट की होगी टेस्टिंग, 165 लोगों की ऐसे बचाई थी जान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 7 Jul 2018, 9:45 PM IST

mana airport

माना एयरपोर्ट पर खड़े बांग्लादेशी फ्लाइट की होगी टेस्टिंग, 165 लोगों की ऐसे बचाई थी जान...

रायपुर. छत्तीसगढ़ के माना एयरपोर्ट के एप्रेन एरिया में खड़े बांग्लादेशी फ्लाइट को वापस ढाका ले जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए 20 जुलाई को यूनाइटेड एयरलाइंस का एक इंजीनियर राजधानी पहुंचेगा। माना एयरपोर्ट के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बांग्लादेशी सिविल एविएशन से एक ई-मेल डीजीसीए को भेजा गया, जिसके बाद इसकी कॉपी एयरपोर्ट के प्रशासनिक विभाग को मिला है, जिसमें एक इंजीनियर के आने की सूचना दी गई है।

READ MORE: ये हैं छत्तीसगढ़ के नए चीफ जस्टिस, जानिए उनसे जुड़ी जरुरी बातें..

राजधानी पहुंचने के बाद इंजीनियर व एयरपोर्ट निदेशक के साथ विमान आदि के किराए पर चर्चा की जाएगी, वहीं अन्य औपचारिकताओं को लेकर भी चर्चा होगी। बांग्लादेशी फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग 7 अगस्त 2015 को शाम लगभग 7 बजे हुई थी, इंजन में खराबी आने की वजह से माना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैडिंग की गई, पायलट ने इससे पहले नागपुर में इमरजेंसी लैडिंग की अनुमति मांगी थी, लेकिन नागपुर एयरपोर्ट में मना करने के बाद पायलट ने माना एयरपोर्ट में फ्लाइट को उतारा। इस कवायद 165 यात्रियों की जान बचाई जा सकी थी।

उड़ान के लिए लेनी होगी अनुमति

बांग्लादेशी फ्लाइट को टेकऑफ के लिए डीजीसीए से अनुमति लेनी होगी। इससे पहले टीम को फ्लाइट में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी नहीं होने की पुष्टि भी करनी होगी, ताकि टेकऑफ के बाद किसी प्रकार की अन्य घटनाओं की आशंका ना हो।

READ MORE: बेरोजगार युवकों के लिए सुनहरा अवसर, यहाँ होगी 122 पदों पर सीधी भर्ती...

खुलेगा विमान का द्वार, होगी टेस्टिंग

इंजीनियर के आने के बाद विमान का द्वारा खुलेगा। टेस्टिंग के लिए विमान को रन-वे पर चलाया जा सकता है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि 2 साल 11 महीने से खड़े होने की वजह से विमान के कई तकनीकी हिस्सों में खराबी आ सकती है, लिहाजा इंजीनियर द्वारा जांच-पड़ताल के बाद बांग्लादेश से सामान मंगाया जाएगा।