25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नैना का धाकड़ कारनामा, छत्तीसगढ़ की बेटी के खाते में बड़ी उपलब्धि

विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से को फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला बनी बस्तर गर्ल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 3 Jun 2021, 2:00 AM IST

नैना का धाकड़ कारनामा, छत्तीसगढ़ की बेटी के खाते में बड़ी उपलब्धि

नैना का धाकड़ कारनामा, छत्तीसगढ़ की बेटी के खाते में बड़ी उपलब्धि

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा प्रभावित बस्तर की बेटी नैना सिंह धाकड़ ने अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। पर्वतारोही नैना सिंह धाकड़ ने विश्व के सबसे ऊंचे शिखर माउंट एवरेस्ट और विश्व की चौथी ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया है। यह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाली नैना छत्तीसगढ़ की पहली महिला हैं।

मोदी सरकार ने बताया टीकों की बर्बादी में छत्तीसगढ़ नंबर 2 पर
नैना बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर से 10 किलोमीटर स्थित एक्टागुड़ा गांव की रहने वाली हैं। बस्तर गर्ल नैना 10 साल से पर्वतारोहण में सक्रिय हैं। नैना ने 1 जून को यह उपलब्धि हासिल की है। नैना सिंह धाकड़ इस अनोखे कारनामे पर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से नैना को बधाइयां दी जा रही हैं।
ये भी पढ़ें... [typography_font:14pt]कोरोना : तीसरी लहर की आशंका के बीच अच्छी खबर
बता दें कि विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट 8848.86 मीटर है। वहीं, के2 और कंचनजंगा के बाद विश्व का चौथे नंबर का पर्वत शिखर माउंट ल्होत्से है। माउंट ल्होत्से की ऊंचाई 8516 मीटर है।
ये भी पढ़ें... [typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...मानसून की दस्तक से पहले छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं