27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Politics: भाजपा के किसी नेता में पश्चिम बंगाल और असम में जीत का श्रेय लेने की हिम्मत नहीं
Play video

Politics: भाजपा के किसी नेता में पश्चिम बंगाल और असम में जीत का श्रेय लेने की हिम्मत नहीं

कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बोला सियासी हमला। साथ ही कहा कि वे श्रेय की राजनीति नहीं करते हैं...
Google source verification

Politics: कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं पर सियासी हमला बोला। भूपेश बघेल ने 6 मई को रायपुर (Raipur) में कहा कि भाजपा वालों! मैं श्रेय की राजनीति नहीं करता। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के किसी नेता में हिम्मत है कि बंगाल और असम (Assam) की जीत का श्रेय ले ले। असम-बंगाल (West Bengal) छोड़ो, छत्तीसगढ़ की जीत का श्रेय लेने की हिम्मत है? कांग्रेस नेता भूपेश ने कहा कि चुनाव आयोग (Election Commission) और ईवीएम (EVM) के भरोसे जीतकर आने वालों में दम है बात करने का? अपने भरोसे चुनाव जीतने की हिम्मत तक नहीं है इनमें। बता दें कि प्रदेश भाजपा के नेताओं ने भूपेश बघेल पर कटाक्ष किया था कि वे जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, वहां कांग्रेस (Congress) हार जाती है।

यह भी पढ़ें : ग्राम पंचायतों में 7 मई को शुरू होने जा रहा बड़ा जनसेवा अभियान