31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस नेतृत्व पर राहुल के समर्थन में खड़े हुए भूपेश

- कहा, अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी से उपयुक्त कोई नहीं
less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस नेतृत्व पर राहुल के समर्थन में खड़े हुए भूपेश

कांग्रेस नेतृत्व पर राहुल के समर्थन में खड़े हुए भूपेश

रायपुर. राष्ट्रीय नेतृत्व को लेकर कांग्रेस में शुरू हुई बहस के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुलकर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कांग्रेस में राहुल गांधी से उपयुक्त कोई नहीं है। अमरीका प्रवास से लौटे मुख्यमंत्री दिल्ली में संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहले भी कई मौकों पर राहुल गांधी को राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने का आग्रह कर चुके हैं। 14 दिसम्बर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में भी भूपेश बघेल ने कहा था, आज के दौर में कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प हैं और उसके नेता राहुल गांधी हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था, राहुल गांधी को कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष जरूर बनना चाहिए। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके साथ हैं। वे राष्ट्रीय मुद्दों पर खुलकर बात करते हैं। मई-जून में भी प्रदेश कांग्रेस और उसके कई संगठनों ने प्रस्ताव पारित कर राहुल गांधी को अध्यक्ष पद पर बने रहने का अनुरोध किया था। पिछले दिनों वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने नेतृत्व पर फैसला नहीं लिए जाने की नीति पर असंतोष जताया था। उनका कहना था, अभी भी 6-7 नेता हैं जो पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने भी दीक्षित का समर्थन किया था।