शाम 6 बजे फिंगेश्वर महासमुंद प्रमुख मार्ग में सरार नाला के समीप विधायक का काफिला पहुंचा था। इस दौरान सामने सड़क पर भैंस आ गई। पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी भैंस को बचाते समय अनियंत्रित हो गयी और पीछे आ रही विधायक की गाड़ी टकरा गई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार पीएसओ अनिल तिवारी व दिनेश पांडे ने तत्काल विधायक अमितेष शुक्ल को गाड़ी से बाहर निकाला।