इन सभी को न्यायिक रिमांड की अवधि समाप्त होने के बाद ईडी ने शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया। इस दौरान उनके अधिवक्ता ने नितेश पुरोहित, ए.पी. त्रिपाठी और त्रिलोक ढिल्लन को रिमांड पर लेने आवेदन पेश किया। साथ ही विशेष न्यायाधीश को बताया कि इन सभी के मोबाइल में शराब के लेनदेन से संबंधित डेटा मिला है। (CG breaking News) इसे रिकवर करने के बाद पूछताछ करने की जरूरत है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने इसका विरोध करते हुए कहा कि सभी से पूछताछ कर बयान लिया जा चुका है। उनके पक्षकार को परेशान करने के लिए फिर रिमांड आवेदन लगाया गया है। अब पूछताछ करने के लिए कुछ बचा नहीं है।