7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: IB का अलर्ट, पटाखों के बहाने छत्तीसगढ़ में हो रही बारूद की तस्करी

नक्सलियों को पटाखों की आड़ में विस्फोटकों की आपूर्ति करने की सूचना से पुलिस के कान खड़े हो गए है

2 min read
Google source verification
News

रायपुर. नक्सलियों को पटाखों की आड़ में विस्फोटकों की आपूर्ति करने की सूचना से पुलिस के कान खड़े हो गए है। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के आधार पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

Read More : दिवाली से पहले CM ने बस यात्रियों को दिया तोहफा, छत्तीसगढ़ में दौड़ेंगी AC बसें

राजधानी रायपुर से लेकर बस्तर तक पुलिककर्मियों को मालवाहक और यात्री वाहनों के लगेज की जांच करने का निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए स्पेशल मोबाइल टीम का गठन किया गया है। वह आउटर के साथ ही शहरी के भीतरी इलाकों में आने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रखे हुए है। बताया जाता है कि विस्फोटकों से भरे हुए वाहनों के पकड़े जाने के बाद से सतर्कता बरती जा रही है।

Read More : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, इस शहर में दौड़ रही 10 स्पेशल टे्रन, जानिए अभी

यह है मामला
बारिश के बाद बारुद और अन्य विस्फोटक सामानों की सर्वाधिक तस्करी शुरू हो जाती है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान ही 2012 में सरस्वती नगर थाने से चंदकदम की दूरी पर स्थित ट्रांसपोर्ट में विस्फोटकों का जखीरा और 2013 में शंकर नगर रेलवे क्रांसिग के पास वाहन से डाइनामाइट, जिलेटिन राड, डेटोनेटर सहित अन्य सामान बरामद किया था। 2014 और 2015 में बस्तर पुलिस ने ओडि़सा से विस्फोटक लाते हुए वाहन को पकड़ा था।

Read More : महंगे पेट्रोल-डीजल से लोगों को नहीं मिल सकी राहत, कैबिनेट बैठक में नहीं हुई चर्चा

विस्फोटकों की कमी
ऑपरेशन से जुड़़े अफसरों ने बताया नक्सली विस्फोटक की कमी से जूझ रहे है। इसके लिए व्यवस्था करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है। दीपावली त्यौहारों के दौरान सामानों के लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान उसे भी भेजे जाने की जानकारी मिली है।

सख्ती से जांच

विस्फोटक की तस्करी की आशंका को देखते हुए वाहनों की सख्ती से जांच का आदेश दिया गया है। इसके लिए स्थाई और मोबाइल चेक पोस्ट बनाए गए है।
विवेकानंद, आईजी बस्तर