कांग्रेस सरकार के विरुद्ध भाजपा अब पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गई है। यही वजह है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने इस बार एक साथ राष्ट्रीय संगठन सह महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी डी. पुंरदेश्वरी और सह प्रभारी नितिन नबीन को फिजिकली जाकर बैठक करने के निर्देश दिए, जिसके बाद तीनों नेता शनिवार को रायपुर पहुंचे।