कौशिक ने कहा कि इससे पहले, चुनाव के समय भी छग कांग्रेस ने कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बताते हुए एक नक़्शा जारी किया था जिसे भाजपा के कड़े विरोध के बाद उसने वापस लिया। उन्होंने कहा कि एक धुर नक्सल प्रभावित प्रदेश के सीएम का पाकिस्तान जैसे आतंकी छवि वाले देश के साथ पींगे बढ़ाना समझ से परे है। उन्होंने कहा किसानों की समस्या यहां गम्भीर होती जा रही है, उससे ध्यान भटकाने के लिये भी एक से एक हथकंडे के साथ रोज आ रही है कांग्रेस। उसे ऐसे कृत्यों से बचते हुए अपने काम पर ध्यान देना चाहिये।