28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / निकाय चुनाव में भी राम की शरण में BJP, घोषणापत्र में राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा का वादा

निकाय चुनाव में भी राम की शरण में BJP, घोषणापत्र में राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा का वादा

पार्षद भाजपा का बना तो जनता को राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा का वादा .
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 16 Dec 2019, 9:18 PM IST

घोषणापत्र में राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा का वादा

निकाय चुनाव में भी राम की शरण में BJP, घोषणापत्र में राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा का वादा

रायपुर । लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा नगरीय निकाय चुनाव में भी राम की ही शरण में है। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों से राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा के आयोजन का वादा किया है। कहा गया कि दूसरे धर्मों के लिए भी ऐसी यात्रा का आयोजन होगा। इसमें विभिन्न सामाजिक-धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों को भी जोड़ा जाएगा।

बीजेपी ने मतदान से पांच दिन पहले भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में संकल्प पत्र जारी किया। पत्र में बीजेपी ने साल भर में बदली फिजा को ध्यान में रखते हुए 36 वादे किए है जिसमे राम जन्मभूमि दर्शन यात्रा को भी मुख्य रूप से शामिल किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और अमर अग्रवाल ने सोमवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दस्तावेज में भाजपा ने 36 वादे किए हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस सरकार ने जनता से महापौर और पार्षद चुनने के दो वोट का अधिकार छीना है। जनता को अब इसका जवाब देना है। उन्होंने कहा, सरकार कंगाल है जिसकी वजह से शहरों का विकास अवरुद्घ हो गया है।

तीन हिसों में वादे
महिला सुरक्षा - शहरों में मजनू स्पॉट चिन्हित होंगे। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी बढ़ेगी। महिला कमांडो लगाकर शराब कोचियों पर नियंत्रण, आत्मरक्षा की कार्यशाला, महिला रोजगार मेला, केवल महिलाओं के लिए पार्क, कामकाजी महिला हॉस्टल। महिलाओं के लिए सस्ते मासिक परिवहन पास बनेंगे।

नागरिक सुविधााएं - जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र जैसी सुविधाओं को मोबाइल ऐप के जरिए घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर, नालंदा परिसर जैसी लाइब्रेरी, करियर ऐप और हाईस्पीड वाईफाई जोन बनाएंगे। स्कूलों को स्मार्ट बनाया जाएगा। अंतिम संस्कार के लिए जरूरतमंदों को नि:शुल्क ताबूत देंगे। अंतिम संस्कार के लिए श्रद्धांजलि योजना से मिल रही 4 हजार की राशि को दोगुना करेंगे। गरीब परिवारों में कन्या विवाह और शोक कार्यक्रम में मुफ्त पानी टैंकर।

सामुदायिक सुविधाएं - छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के लिए हमर चुल्हा केंद्रों की स्थापना होगी। ओपर मुक्ताकाशी मंच, सांस्कृतिक परिसर, मुक्तांगन, ऑडिटोरियम का निर्माण होगा। बड़े शहरों के आउटर में गौ सेवा केंद्र बनेंगे। अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण। विभिन्न स्थानों पर छोटी दुकानों का निर्माण।

इनके लिए पहल का वादा - प्रापर्टी टैक्स में पूरी छूट के लिए पहल होगी। कमजोर आय वालों को आवास देने की पहल, हर घर नल पहुंचाने की पहल। शहरी आजीविका मिशन में महिला समूहों की दी जाने वाली मदद दोगुनी करने की पहल। पार्षद निधि बढ़ाने की पहल। रेलवे लाइन किनारे की बस्तियों के विकास की पहल। रिक्त पदों पर भर्ती की पहल।