25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम भूपेश बघेल के बैठक का भाजपा सांसदों ने किया बहिष्कार, 16 में से केवल 3 सांसद ही पहुंचे

छत्तीसगढ़ में लोकसभा के 11 और राज्यसभा के 5 सांसद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 5 Nov 2019, 1:32 PM IST

सीएम भूपेश बघेल के बैठक का भाजपा सांसदों ने किया बहिष्कार

सीएम भूपेश बघेल के बैठक का भाजपा सांसदों ने किया बहिष्कार

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को धान खरीदी के मामले में छत्तीसगढ़ के सभी सांसदों के साथ बैठक शुरु कर दी है। आपको बता दें भाजपा के सांसदों ने इस बैठक का बहिष्कार किया है। प्रदेश के 16 में से 3 सांसद ही बैठक में उपस्थित हैं। जो सांसद बैठक में शामिल हुए उनमें कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत, बस्तर सांसद दीपक बैज और राज्यसभा सांसद छाया वर्मा हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद मोतीलाल वोर भी बैठक में नहीं पहुंचे।

वही भाजपा सांसदों का कहना है कि उन्हें बैठक की सूचना नहीं मिली है। हालांकि राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने पत्र मिलने के बाद रांची में होने की बात कही जिससे कारण उपस्थित नहीं हो पाएंगे। आपको बता दें छत्तीसगढ़ में लोकसभा के 11 और राज्यसभा के 5 सांसद है। बैठक में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी और बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि और जोगी कांग्रेस की तरफ से विधायक दल के नेता धरमजीत सिंह, बसपा विधायक दल के नेता केशव चंद्रा बैठक में मौजूद है।

गौरतलब है कि धान खरीदी के मामले में केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को दो टूक कह दिया है कि अगर बोनस के साथ धान खरीदी की गई तो वे सेन्ट्रल पूल का चावल नहीं खरीदेंगे। केन्द्र के इंकार के बाद निर्मित हुई स्थिति से निपटने के लिए सीएम भूपेश बघेल ने किसान संघों, सांसदों और सभी राजनीतिक दलों की अलग-अलग बैठक बुलाई है। इस बैठक में लोकसभा के साथ ही राज्यसभा सांसदों को भी बुलाया गया था।

आपको बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और आंदोलन के संबंध में तीन महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को लेने वाले हैं। दोपहर 2 बजे तक बैठक चलेगी। पहली बैठक में राज्य के सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों को आमंत्रित किया गया था , दूसरी बैठक सर्वदलीय होगी जिसमें सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री तीसरी बैठक में प्रदेश के सभी किसान संघों के साथ इस विषय पर चर्चा करेंगे।