26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संबित पात्रा बोले – चुनाव में सीडी बनाम विकास की सीढ़ी का मुद्दा हावी, कांग्रेस लड़ाई से बाहर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दौड़ से बाहर है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 24 Oct 2018, 7:14 PM IST

Sambit Patra

संबित पात्रा बोले - चुनाव में सीडी बनाम विकास की सीढ़ी का मुद्दा हावी, कांग्रेस लड़ाई से बाहर

रायपुर. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दौड़ से बाहर है। उन्होंने कहा कि वो पार्टी प्रदेश में जीत का दावा करती है जिसके अध्यक्ष भूपेश बघेल बेल पर बाहर हों और सीडी कांड के आरोपों से घिरे हों, जिसके कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए हों।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा बनाम कांग्रेस नहीं, बल्कि विकास की सीढ़ी बनाम सीडी है। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार और राज्य में रमन सिंह की सरकार विकास की सीढ़ी में विश्वास करती है कि किस प्रकार जनता के सपनों को विकास के सीढ़ी के माध्यम से आगे बढ़ाया जाए।

संबित ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ उस वक्त प्रदेश की जनता में ऊहापोह की स्थिति थी। शुरुआती दौर में प्रदेश की जनता के चेहरे पर चिंता साफ झलकती थी क्या प्रदेश विकास कर पाएगा। लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आई और रमन सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तब से प्रदेश पायदान पर पायदान चढ़ता गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जो राज्य बीमारू राज्य कहलाता था वो विकसित और सुचारू राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छी बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में भाजपा 65 प्लस सीटों जीत दर्ज कर रमन सरकार के चौथी बार सरकार बनाने का दावा किया।