रायपुर/खरसिया. रायगढ़ जिले के खरसिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 18 की पार्षद ने शिक्षा एवं बाल कल्याण विभाग के सभापति पद से इस्तीफा दे दिया है। संबंधित पार्षद आशा देवी गबेल पति कैलाश गबेल ने सीएमओ को संबोधित 17 सितंबर के अपने त्यागपत्र में कहा है कि वह वार्ड क्रमांक 18 की निर्वाचित जनप्रतिनिधि हैं जिससे वार्ड वासियों को उनसे बहुत सी आपेक्षाएं हैं।