14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूनम महाजन ने की छत्तीसगढ़ BJYM की तारीफ, कहा – यहां के फार्मूले को महाराष्ट्र में करूंगी लागू

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन भाजयुमो के सुशासन युवा महोत्सव में शामिल होने गुरुवार सुबह रायपुर पहुंची।
2 min read
Google source verification
BJYM Poonam Mahajan

Bharatiya Janata Yuva Morcha National President Poonam Mahajan

रायपुर . भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायपुर पहुंची भाजपा नेता पूनम महाजन ने भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई काफी मजबूत है, इसका उदाहरण पूरे देश में दिया जाता है।

पूनम महाजन ने छत्तीसगढ़ भाजयुमो की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजयुमो की प्रदेश इकाई बेहद मजबूत है। मैं यहां सीखकर जाऊंगी और उसे महाराष्ट्र में लागू करूंगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार सफल हो रही है, उसी तरह से छत्तीसगढ़ भाजपा का संगठन भी मजबूत हो रहा है।

पूनम महाजन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि एक साल के कार्यकाल में वे 18 राज्यों में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं से मिल चुकी हैं, जहां उन्हें युवाओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। पार्टी के जम्मू-कश्मीर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा संगठन से जुडे़। इसी बीच उन्होंने जम्मू-कश्मीर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौहर हुसैन की हत्या का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गौहर की हत्या के लिए जम्मू-कश्मीर में पनप रही राष्ट्रविरोधी ताकतें जिम्मेदार हैं।

Read More : Good News: छत्तीसगढ़ सरकार का पेंशनरों को तोहफा, महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ाया

इससे पहले भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन भाजयुमो के सुशासन युवा महोत्सव में शामिल होने गुरुवार सुबह रायपुर पहुंची। स्वामी विवकानंद एयरपोर्ट पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूनम महाजन का जोरदार स्वागत किया। पूनम महाजन बूढ़ा ताबाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित सुशासन युवा महोत्सव को संबोधित करेंगी। सुशासन युवा महोत्सव में राज्य के 10 हजार युवा तरूणाई हिस्सा ले रहे हैं।

Read More : महिला से गंदी हरकत करने पर बर्खास्त हुआ AIG, बहाली के प्रस्ताव पर भड़कीं मंत्री

ज्ञात हो की पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 25 दिसंबर जन्मदिवस के अवसर पर युवा मोर्चा 10 दिसंबर से लेकर 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में सुशासन युवा महोत्सव के रूप में मना रहा है।