26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Board Exam 2021: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर हुए कई बड़े बदलाव, यहां जानिए बदले दिशा-निर्देश

- बोर्ड परीक्षा (Board Exam 2021) को लेकर कई बदलाव के साथ दिशा-निर्देश जारी - 20 की मुख्य और 8 पृष्ठ की होगी पूरक उत्तर-पुस्तिका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 17 Feb 2021, 3:03 PM IST

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board Exam 2021) 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारियों में जुटा हुआ है। कोरोना की वजह से इस बार बोर्ड परीक्षाओं में कई तरह की सतर्कताएं बरती जा रही है। माशिमं की तरफ से लगातार गाइडलाइन भी जारी की जा रही है। माशिमं ने उत्तर-पुस्तिका को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया है।

माशिमं के सचिव प्रो. वीके गोयल के जारी निर्देश के मुताबिक, 15 अप्रैल से शुरू होने वाले बोर्ड परीक्षाओं के लिए मुख्य उत्तर-पुस्तिका 20 पृष्ठ की होगी, जबकि 8 पृष्ठ की पूरक उत्तर-पुस्तिका का प्रावधान किया गया है। उत्तर-पुस्तिका में बदलाव करने का फैसला कोरोना के मद्देनजर किया गया है। विगत कुछ सालों की बात करें तो 32 पृष्ठ का उत्तर-पुस्तिका दिया जाता था।

महंगी पार्टी की लत ने डाला दोस्ती में दरार, क्राइम पेट्रोल देखकर बनाया मर्डर का प्लान और कर दी हत्या

सचिव प्रो. वीके गोयल ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार उत्तर-पुस्तिका का पैटर्न बदला गया है। पहले पृष्ठ पर छात्रों के नाम, रोल नंबर और विषय लिखा होता था लेकिन इस बार केवल कॉलम बनाकर उत्तर-पुस्तिका दी जाएगी। छात्रों को नाम, रोल नंबर व विषय स्वयं भरना होगा। डेटा बेस देर से तैयार होने के कारण बदलाव किया गया। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होकर 1 मई तक चलेगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 3 मई से शुरू होकर 24 मई को समाप्त होगी।

पुराने पैटर्न पर लौटे
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड परीक्षाओं में फर्जीवाड़े को रोकने कुछ साल पहले पूरक उत्तर-पुस्तिका का प्रावधान समाप्त किया गया था। परीक्षा के दौरान शिकायत मिलती थी कि पूरक उत्तर-पुस्तिका को बाहर भेजकर प्रश्नों का उत्तर लिखवाकर मुख्य उत्तर-पुस्तिका के साथ जमा किया जा रहा है। मुख्य और पूरक उत्तर पुस्तिक पर छात्र की लिखावट अलग-अलग होने की भी शिकायत मिलती थी। माशिमं फिर पुराने पैटर्न पर लौट आया है।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात, सड़क निर्माण में लगी 8 गाड़ियां फूंकी, दो की हत्या

प्रभारी डीईओ के एएन बंजारे ने कहा, माशिमं के सचिव के निर्देश अभी हमें प्राप्त नही हुए हैं, इसलिए फिलहाल कोई जानकारी नही दे सकता।