3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नक्सलियों के मंसूबे नाकाम: क्लेमोर पाईप बम हुए बरामद, सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने किए गए थे प्लांट

सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने प्लांट किए गए थे आईईडी।

2 min read
Google source verification
poqwe.jpg

नारायणपुर। सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुचाने के लिए नक्सलियो ने कोहकामेटा में टेकरी के पास बम प्लांट किए थे। लेकिन सुरक्षा बल के जवानों की मुस्तेदी दिखाकर नक्सलियों द्वारा प्लांट किए 10-10 किलो के 2 नग क्लेमोर पाइप बम को बरामद करने के बाद बीडीएस टीम की मदद से नष्ट कर दिए। इससे नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार एसपी सदानंद कुमार के निर्देशन में निरीक्षक आकाश मसीह के हमराह में शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे जिला पुलिस बल एवं आईटीबीपी की संयुक्त पार्टी आरओपी एवं रोड डिमाईनिंग ड्यूटी हेतु कोहकामेटा थानां से कुंदला गांव की ओर रवाना हुई थी।

इसी दौरान कोहकामेटा थाना से डेढ़ किमी दूर उत्तर-पश्चिम दिशा में सड़क किनारे टेकरी के पास संदिग्ध अवस्था में कपड़े के नीचे कुछ सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा था। इसको जवानों द्वारा चिन्हांकित कर इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एसपी सदानंद कुमार ने बीडीएस टीम को मौके पर रवाना किया। इससे बीडीएस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और चिन्हांकित स्थल से 2 नग जिन्दा क्लेमोर पाईप बम बरामद किया। जिसका वजन लगभग 10-10 किलो के करीब था। इसके साथ ही लगभग 10 मीटर लुज वॉयर व बॉस का बना 1 नग स्वीच भी बरामद कर बीडीएस टीम न3 मौके पर ही नष्ट कर दिया।

इसी तरह गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नक्सल संगठन कोरची एलओएस, टीपागढ़ एलओएस द्वारा सुरक्षा बलों व पुलिस को निशाना बनाने के लिए बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामान को जमीन में दबा कर रखा गया था। इस दौरान सर्चिंग में निकले सुरक्षा बल के जवानों को इसकी भन लग गई। सुरक्षा बलों द्वारा सावधानी पूर्वक डंप विस्फोटकों को जमीन से बाहर निकाला गया। नक्सलियों द्वारा एक प्लास्कि के ड्रम में सामानों को छीपा कर रखा गया था। मौके से पुलिस ने 2 कूकर बम, 4 कार रिमोट, वायर बंटल सहित अन्य विस्फोट सामान बरामद की गई है।

Story Loader