11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉल कर बुलाया गर्लफ्रेंड को और ले गया अपने साथ, जब तक समझ पाती बिक चुकी थी जिस्मफरोशी के दलदल में

जहां एक लड़की को बहला - फुसला का जिस्म से सौदागरों के हाथो बेच दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 4 Sep 2018, 12:11 PM IST

crime in love

कॉल कर बुलाया गर्लफ्रेंड को और ले गया अपने साथ, जब तक समझ पाती बिक चुकी थी जिस्मफरोसी के दलदल में

बालोद/रायपुर. जिस्म फिरोशी और मानव तस्करी का धंधा इन दिनों काफी तेजी से फ़ैल रहा हैं। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ में सामने आया है। जहां एक लड़की को बहला - फुसला का जिस्म से सौदागरों के हाथो बेच दिया गया।लड़की को खरीदने के बाद उससे जबरदस्ती ये गंदा काम करवाया जाता था।इस मामले में लड़की के साथ क्या हुआ और उसे किसने बेचा जैसे कई सवाल सामने आए।आइए जानते है पूरा मामला...

ये घटना 6 जुलाई 2018 की है।जब बालोद के एक गांव की 29 साल की महिला अपने घर से गायब हो गई।परेशान घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई।जिसके बाद पुलिस ने मुखबीर और संभावित आरोपियों के कॉल डिटेल निकालने में लग गई।जिसके बाद इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक महिला को किरण गोड़ (27) नाम के लड़के ने फोन कर चारामा बुलाया था।जो उस महिला से प्यार करता था। उसने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं के पास बेच दिया।जिसके बाद वह खुद फरार हो गया।

जिसके बाद पुलिस ने भिलाई के बोरसी क्षेत्र के एक मकान से पीडि़त महिला को मानव तस्करों से छुड़ाया। वहीं इस मामले में तीन महिलाओं को भी भिलाई से गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई देख आरोपी महिलाओं ने पीडि़ता को बाथरूम में बंद कर दिया था। इस दौरान दरवाजा तोड़कर पीडि़ता को बाहर निकाला गया और भिलाई से बालोद ले जाया गया। मामले में पीडि़ता को एक युवक द्वारा इन महिलाओं के पास बेचने की बात सामने आ रही है।

पर मुख्य आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश जारी है। उसे पकडऩे संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। वहीं यशोदा मानिकपुरी पति स्व. रमेश दास (44), रिंकी (ढाली) पति राजा (32), बिंदिया भारती उर्फ दिव्या पति थान सिंह (25) को आरोपी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।