
एमएमएस
कोरबा/रायपुर. प्यार जब ख़त्म होता है तो अक्सर लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। तब इस टूटे हुए प्यार को नफरत में बदलने में ज्यादा समय नहीं लगता। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा में सामने आया है। जहां लड़के के बेरोजगार होने के कारण लड़की के घर वालों ने दोनों के प्यार को नहीं अपनाया। जिसके बाद लड़की ने भी अपने प्रेमी से दूरी बना ली। इस बात पर नाराज बॉयफ्रेंड ने बदला लेने के लिए लड़की को...
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की और आरोपी लड़का एक दुसरे से प्यार करते थे। दोनों ने साथ जीने - मरने के वादे भी किए थे। इसलिए दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने ये बात अपने - अपने घर वालों को बताई। शुरुआत में लड़की के घरवालों ने इस रिश्ते के लिए हामी भर दी।
दोनों ने अपनी शादी के लिए अपने भी संजोना शुरू कर दिया। इस बीच लड़की के परिवार वालों ने लड़के के बारी पता किया। जिससे उन्हें ये पता चला कि लड़का बेरोजगार है। ये जानने के बाद लड़की के घर वालों ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया। लड़की भी अपने परिवार वालों से सहमत थी।
बॉयफ्रेंड इस बात पे लड़की से बहुत ही ज्यादा नाराज था। उसने अपने रिलेशन के दौरान लड़की का एक MMS बना लिए था। अब वो उस वीडियो से लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। लड़की को लगा कि बॉयफ्रेंड सिर्फ उसे डरा रहा है। लेकिन उसने लड़की का MMS सोशल मीड़िया पर वायरल कर दिया।
जिसके बाद ये वीडियो लगातार वायरल होने लगा। जिसके बाद लड़की के घरवालों ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी युवक बलौदा बाजार जिले के नावापारा बिलाईगढ़ का रहने वाला है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Updated on:
18 May 2019 01:18 pm
Published on:
23 Sept 2018 09:58 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
