9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित बीजापुर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 Apr 2018, 12:03 PM IST

latest naxal news

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 5 महिला समेत 7 नक्सली ढेर

रायपुर . छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित बीजापुर में शुक्रवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में दो पुरुष और 5 महिलाएं शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शव भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और नक्सली साहित्य भी जब्त किए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों से रॉकेट लॉन्चर, हैंडग्रेनेड, रिवॉल्वर, 4 एसबीबीएल, 1 एसएलआर, 1 थ्रीनॉट थ्री, नक्सली वर्दी और साहित्य जब्त किए गए हैं।

Read More : नहीं थम रही नक्सलियों की कायराना करतूत, जवानों से भरे बस को IED से उड़ाया, 2 शहीद 5 घायल

माओवादी लीडर श्रीकांत और साईनाथ भी मारे गए
बतादें कि बीते २२ अप्रैल को छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबल ने इतापल्ली के बोरिया जंगल में हुई मुठभेड़ में इनामी माओवादी कमांडर श्रीकांत, साईनाथ समेत १६ माओवादियों को मार गिराया।

बताया जा रहा है कि पिछले 4 साल में माओवादियों के खिलाफ गढ़चिरौली पुलिस व सुरक्षाबल की यह सबसे बड़ी कामयाबी है। गढ़चिरौली पुलिस ने बताया कि माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई उस समय हुई है, जब इलाके में तेंदूपत्ता तोडऩे का सीजन चल रहा है।

Read More : आखिर नक्सलियों ने क्यों कहा पीएम आ रहा विकास नहीं सिर्फ विनाश के लिए

गढ़चिरौली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गढ़चिरौली थाना क्षेत्र के कसनपुर इलाके में रविवार सुबह 11 बजे महाराष्ट्र पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान चलाया। जंगल में माओवादियों का मजमा लगा हुआ था।

पुलिस व माओवादियों के बीच इस दौरान आमने-सामने गोलीबारी हुई। गढ़चिरौली पुलिस व सी-60 के जवानों ने 16 माओवादियों को ढेर कर दिया। घटना में कई माओवादियों के घायल होने की संभावना है। इस अभियान को सी-60 कमांडो और महाराष्ट्र पुलिस ने अंजाम दिया।