रायपुर. छत्तीसगढ़ के अभनपुर के पारागांव में एक घर ऐसा भी है, जिसे ऑक्सीजोन या मिनी गार्डन कहा जा सकता है। घर में रहने वाली रवीना देवांगन और उसके भाई डाकेश्वर ने लगातार बिगड़ रहे पर्यावरण प्रदूषण से चिंतित होकर पौधरोपण के महत्व को जानते हुए घर में ही इसे अंजाम दिया है। घर का शायद ही ऐसा कोई कोना हो, जहां पौधे मौजूद ना हो। यहां तक कि घर के बाहर की दीवार और बेडरूम तक में पौधे मौजूद हैं।