24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राखी बांधने बहन कर रही थी इंतजार, भाई घर तो लौटा लेकिन कफन में लिपटा हुआ

रक्षाबंधन के दिन हर बहन अपने भाई की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना करती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन से ठीक पहले रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Aug 2018, 1:35 PM IST

Road accident on Raksha Bandhan

राखी बांधने बहन कर रही थी इंतजार, भाई घर तो लौटा लेकिन कफन में लिपटा हुआ

रायपुर. रक्षाबंधन त्योहार के दिन हर बहन अपने भाई की लंबी आयु और खुशहाल जीवन की कामना करती है। लेकिन छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन से ठीक पहले रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया, जहां एक बहन अपने भाई का बेसब्री से इंतजार कर रही थी, भाई तो लौटा लेकिन कफन में।

रक्षाबंधन से तीन दिन पहले छोटी बहन ने अपना जन्मदिन मनाया था। उसने घर से बाहर पढ़ रहे भाई को बर्थडे सेलिब्रेट करने बुलाया था, लेकिन भाई ने यह कहा था कि पढ़ाई चल रही है, इसलिए नहीं आ पाऊंगा। बर्थडे के बाद बहन ने अपने भाई को कॉल कर कहा कि मेरे जन्मदिन पर तो आप नहीं आए लेकिन रक्षाबंधन के दिन जरूर आना।

भाई ने आने का वादा भी किया था लेकिन बहन के रक्षाबंधन के अरमान अधूरे रह गए। रक्षाबंधन से पहले भाई घर तो लौटा लेकिन कफन में लिपटा हुआ। यह देखकर बहन और माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। रक्षाबंधन से ठीक पहले घर में मातम पसर गया। यह देख हर किसी की आंखें नम हो गईं।

दरअसल, यह घटना रक्षाबंधन से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के भटगांव की है। भटगांव के जरही के शक्तिनगर बी टाइप कॉलोनी में रहने वाला अविनाश चौहान घर से बाहर दूसरे शहर में रहकर माइनिंग की पढ़ाई कर रहा था। रक्षाबंधन से ठीक पहले वह अपनी बाइक से चाय पीने निकला था। इसी दौरान रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लोहे के बोर्ड से टकरा गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इधर, इस अनहोनी से अंजान घर में बहन रक्षाबंधन त्योहार के लिए अपने भाई के आने का इंतजार कर रही थी। लेकिन घर में उस वक्त कोहराम मच गया जब परिजनों को यह बात पता चली कि अविनाश की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह खबर सुनते ही मानों पूरे परिवार में सन्नाटा पसर गया।

भाई का बेसब्री का इंतजार कर रही बहन की आंखों से आंसू थम ही नहीं रहे। बहन बार-बार यह कह कर रोने लगती कि क्या पता था कि रक्षाबंधन के दिन आओगे, लेकिन इस तरह। रक्षाबंधन से ठीक पहले इस घटना से पूरे कॉलोनी में मातम पसर गया है। यहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।