15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हादसा: तेज रफ्तार वैन ने बीएससी की छात्रा को कुचला, बेटी के शव देख पिता हो गए बेहोश

पुलिस ने आरोपी वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh news

हादसा: तेज रफ्तार वैन ने बीएससी की छात्रा को कुचला, बेटी के शव देख पिता हो गए बेहोश

धमतरी. एक तेज रफ्तार वैन की चपेट में आने से बीएससी एग्रीकल्चर की छात्रा मनीषा ध्रुव (19) की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चालक उसके पिता रोशन ध्रुव भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घर वालों को जब हादसे के बारे में पता चला तो परिजन सदमे में आ गए। पुलिस ने आरोपी वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Read More News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा नक्सली हमले की सामने आई ये दिल दहला देने वाली Exclusive तस्वीरें

बेटी के साथ घर लौट रहा था पिता
पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार की रात करीब साढ़े 9 बजे की है। कुरूद ब्लाक के ग्राम दर्री निवासी रोशन ध्रुव अपनी लड़की मनीषा ध्रुव को लेकर किसी काम से कोर्रा गया था। यहां से जब वह वापस अपने घर लौट रहा था तभी ग्राम रींवागहन के पास एक तेज रफ्तार वैन ने उसे ठोकर मार दिया।

Read More News: VIDEO: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 6 जवान शहीद, 1 घायल

दुर्घटना में रोशन ध्रुव अपने वाहन से दूर जा गिरा, वहीं मनीषा को गंभीर चोंटे आई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें डीसीएच में भर्ती कराया गया। अत्यधिक मात्रा में रक्त्रास्व होने से मनीषा की मौत हो गई, वहीं रोशन की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।

Read More News साहब जी, कहां है मेरा अपना घर, टीवी में तो जोर-जोर से नेता चिल्लाते हैं पूरा होगा घर का सपना, आप ही बताओ कैसे ?

गांव में शोक की लहर
पुलिस ने बताया कि मनीषा रायपुर में एग्रीकल्चर बीएससी की छात्रा थी। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आई थी। वहीं, अपने पिता के साथ दूसरा गांव जाने के दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना से गांव में शोक की लहर छा गई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग