रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा में आज अपना दूसरा बजट पेश कर रहे हैं। बजट में उन्होंने शिक्षा के महत्व का उल्लेख करते हुए गिरौदपुरी में गुरूकुल विवि और धमतरी में महाविद्यालय की स्थापना करने बात कही है। इसके अलावा उन्होंने ऐसे 16 हजार शिक्षाकर्मी जिन्होंने 2 साल की सेवा पूरी कर ली है, उनका 1 जुलाई 2020 में संविलियन किया जाएगा।