
Strictness on check post in formality, consignment of illegal paddy caught
रायपुर. प्रदेश में मंगलवार से धान खरीदी शुरू हो गई है। पहले दिन ही 945194.80 क्विंटल धान उपार्जन केंद्रों में तौली गई। प्रदेश में सबसे ज्यादा धान की आवक महासमुंद 109746 क्विंटल रही। राजनांदगावं में 93086 और रायपुर 97586 क्विंटल धान पहुंची। नारायणपुर और सुकमा में सबसे कम धान तौली गई। नारायणपुर में 339.20 और सुकमा 101.60 क्विंटल धान लेकर किसान पहुंचे।
कई जगहों पर निर्धारित क्षमता से अधिक धान लेकर पहुंचे किसानों को बांकी धान वापस लेकर जानी पड़ी। खरीदी के लिए आज जिनके टोकन कटे थे वो आज अपना धान लेकर खरीदी केंद्र में पहुंचे थे। बुधवार के लिए जिन किसानों को टोकन जारी किया गया है वो किसान भी एक दिन पहले ही उपार्जन केंद्र पहुंच गए थे। बतादें कि इस बार धान का मूल्य 1868 रु प्रति कुंटल निर्धारित हुआ।
कहां कितनी धान पहुंची
बस्तर 1333.20
बीजापुर 696.40
दंतेवाड़ा 215.20
कांकेर 18404.80
कोंडागांव 12324.00
नारायणपुर 339.20
सुकमा 101.60
बिलासपुर 35624.40
गौरेला पेंड्रा- 7294.00
जांजगीर-चांपा 11415.20
कोरबा 484.40
मुंगेली 17065.60
रायगढ़ 29851.60
बालोद 74734.40
बेमेतरा 72956.80
दुर्ग 65639.20
कवधा 80059.60
राजनांदगांव 93086.00
बलौदाबाजार 76328.80
धमतरी 65835.20
गरयाबंद 46615.60
महासमुंद 109746.00
रायपुर 97586.00
बलरामपुर 132.80
जशपुर 6374.80
कोरिया - 3338.00
सरगुजा - 10969.20
सुरजपूर-6642.80
योग- 945194.80 मात्रा (क्विंटल में)
Updated on:
02 Dec 2020 05:29 pm
Published on:
02 Dec 2020 05:29 pm
