16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस का एक और अभियान, 670 रुपए देने पर मिलेगी राहुल के सिग्नेचर वाली टी-शर्ट

भारत जोड़ो यात्रा के लिए क्राउड फंडिंग: प्रति किलोमीटर के हिसाब से राशि तय

less than 1 minute read
Google source verification
कांग्रेस का एक और अभियान, 670 रुपए देने पर मिलेगी राहुल के सिग्नेचर वाली टी-शर्ट

भारत जोड़ो न्याय यात्रा

रायपुर. कांग्रेस संगठन चलाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डोनेट फॉर देश क्राउडफंङ्क्षडग अभियान के बाद अब राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए भी चंदा एकत्र करेगी। इस बार चंदा की राशि राहुल गांधी की यात्रा की दूरी के आधार पर तय की गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी कुल 6700 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने डोनेट फार न्याय अभियान शुरू किया गया। कांग्रेस संगठन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक यात्रा के लिए प्रति किलोमीटर के हिसाब से चंदा की राशि तय की गई है। अभियान के तहत लोगों को डोनेशन के बदले में राहुल गांधी के हस्ताक्षर वाली टी शर्ट दी जाएगी।


67000 रु. में न्याय किट

इस बार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चंदा लेने के लिए कांग्रेस ने कुछ ऑफर भी दिए हैं। इसके तहत जो भी कार्यकर्ता 670 रुपए या उससे अधिक का दान करता है, तो उसे उपहार स्वरुप राहुल गांधी के हस्ताक्षरयुक्त टी-शर्ट दी जाएगी। इसी प्रकार यदि कोई कार्यकर्ता 67000 रुपए या इससे अधिक की राशि देता है, तो उसे एक न्याय कीट मिलेगी। इसमें एक टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टीकर होगा।

ऐसे लेंगे प्रति किमी के हिसाब से चंदा

01 पैसा प्रति किमी की दर पर 67

10 पैसा प्रति किमी की दर पर 670

01 रुपए प्रति किमी की दर पर 6700

10 रुपए प्रति किमी की दर पर 67000

20 रुपए प्रति किमी की दर पर 134000

100 रुपए प्रति किमी की दर पर 670000