28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Satyagraha Against CAA: नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, स्वास्थ्य मंत्री ने पढ़ा संविधान प्रस्तावना का पाठ

Satyagraha Against CAA: नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, स्वास्थ्य मंत्री ने पढ़ा संविधान प्रस्तावना का पाठ

सीएम भूपेश बघेल ने कहा - मैं पहला आदमी होऊँगा जो उस NRC रजिस्टर में दस्तखत नहीं करूँगा, सरकार चाहे कुछ कर ले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 23 Dec 2019, 7:39 PM IST

satyagrah.jpg

रायपुर। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में सत्याग्रह कार्यक्रम राजघाट स्थित गांधी समाधि के पास हो रहा है। इसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंघदेव ने भी कानून का विरोध जताते हुए संविधान के प्रस्तावना का पाठ किया। जिसका वीडियो ट्वीट करते हुए जनता के साथ साझा किया है।

वही दिल्ली से लौटे सीएम भूपेश बघेल ने कहा - मैं पहला आदमी होऊँगा जो उस NRC रजिस्टर में दस्तखत नहीं करूँगा, सरकार चाहे कुछ कर ले।

आपको बता दें दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिलने से कांग्रेस ने रविवार को जो कार्यक्रम रद्द किया था, वह अब शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम राजघाट स्थित गांधी समाधि के पास हो रहा है। मंत्री टी एस सिंघदेव के अलावा लोकसभा की पूर्व स्पीकर और कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने भी प्रस्तावना पढ़ी। उन्होंन कहा कि इस देश को आजाद कराने में में दलितों, गरीबों और हर धर्म के लोगों ने अपनी भूमिका निभाई थी और कुर्बानी भी दी थी। उस समय किसी ने उनसे नागरिकता नहीं पूछी थी लेकिन आज ऐसा क्या हो गया जो नागरिकता पूछी जा रही है। आज जो नागरिकता पूछ रहे हैं वो कुर्बानी के समय गायब थे। संविधान का निर्माण अंबेडकर जी, गांधी जी नेहरू जी ने बनाया है। कांग्रेस की आत्मा ने बनाया है, हम इस पर आंच नहीं आने देंगे।

इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की है। राहुल और प्रियंका ने लोगों का आह्वान कर उन्हें सत्याग्रह सफल बनाने को कहा है। राहुल ने सुबह ट्वीट किया कि राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए। उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।

सोनिया, मनमोहन और राहुल ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना
सत्याग्रह में सबसे पहले बोलते हुए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। सोनिया गांधी के बाद डॉ. मनमोहन सिंह ने भी संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। इन दोनों नेताओं ने अंग्रेजी में ही प्रस्तावना पढ़ी। बाद में राहुल गांधी ने भी प्रस्तावना पढ़ा।

पीएम मोदी आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रहे- गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि नागरिकता कानून के कारण लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इसे लेकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र का एजेंडा आरएसएस का एजेंडा है, वो देश को बांटना चाहते हैं। गहलोत ने कहा हम उनसे मुकाबला करने को तैयार हैं और पूरा देश भी। साथ ही राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में नागरिकता कानून लागू नहीं करेंगे। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना को भी पढ़ा।

Click & Read More Chhattisgarh News .