कोरोना वायरस के डर से जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, कोलकाता की तरफ जाने वाली ट्रेनों के हर दिन करीब 200 टिकट रद्द करवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को बिलासपुर-भगत की कोठी की 50 आरक्षित टिकट रद्द करवाई गईं। जयपुर में वायरस फैला हुआ है, इसलिए यहां जाने से यात्री कतरा रहे हैं। जिन यात्रियों ने टिकट रद्द करवाए हैं, उन्होंने इसका कारण जयपुर में होटल न मिलना बताया है। शुक्रवार को स्टेशन में कई यात्री मॉस्क लगाए हुए नजर आए।