28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Corona Update: तापमान बढ़ा तो कम हुआ संक्रमण, अब फिर गिरा तापमान इसलिए रहें सतर्क

CG Corona Update: 13 जनवरी को सिर्फ रायपुर में 2 हजार 23 संक्रमित मिले थे। 22 दिन बाद शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 21 सौ 13 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर गिर कर 5.32 प्रतिशत ही रह गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 5 Feb 2022, 1:45 PM IST

Coronavirus Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज को होम आइसोलेशन के लिए पंजीयन जरुरी

Coronavirus Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीज को होम आइसोलेशन के लिए पंजीयन जरुरी

रायपुर. CG Corona Update: 13 जनवरी को सिर्फ रायपुर में 2 हजार 23 संक्रमित मिले थे। 22 दिन बाद शुक्रवार को पूरे प्रदेश में 21 सौ 13 संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर गिर कर 5.32 प्रतिशत ही रह गई है। राजधानी में भी सिर्फ 342 संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ संक्रमण कम हो रहा है। अब अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

इससे साफ है कि शुक्रवार को फिर मौसम ठंडा हो रहा है। रायपुर का तापमान 30.4 डिग्री गुरुवार को था। शुक्रवार को 27.6 डिग्री अधिकतम तापमान तक गिर गया। इस दौरान कोरोना संक्रमण कम हुआ है, लेकिन खतरा टला नहीं है। कोरोना संक्रमण के बीच मौसम में बार-बार हो रहा बदलाव सेहत पर भारी पड़ सकता है।

इस तरह का मौसम लोगों को बीमार कर सकता है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य बिगाड़ सकती है। इस वजह से लोगों को अभी भी गाइडलाइन का पालन करते हुए बिना मास्क के नहीं निकलना चाहिए। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को सरगुजा और जशपुर कुछ जिलों में बारिश रेकार्ड की गई।

यह भी पढ़ें- कोरोना से माता पिता को खोने वाले बच्चों को मिलेगा त्वरित न्याय, न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी ने दिए निर्देश

बारबार बदल रहा है मौसम
जनवरी के बाद फरवरी माह में भी मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कभी बारिश, तो कभी धूप और कभी तेज हवाएं चल रही है। तीन दिन तक धूप निकलने के बाद शुक्रवार से फिर रात का तापमान गिर रहा है। ठंड में लोग पहले से बुखार, सर्दी, जुकाम, सिर दर्द, बदन दर्द और पेट दर्द आदि का शिकार हो रहे हैं। इस समय कोरोना संक्रमण का खतरा भी बना है। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

रात का तापमान बढ़ा, दिन का गिरा
बतादें कि राजधानी समेत प्रदेश में रात का तापमान में 2 से 5 डिग्री की वृद्धि हुई है। लेकिन दिन का तापमान 1 से तीन डिग्री तक गिरा है। ऐसे लोगों को बार-बार बदल रहे मौसम में बीमारियों से बचने के लिए खास सावधानी बरतनी चाहिए। मौसम में बार-बार बदलाव व ठंड में बच्चों मेें बुखार, जुकाम व खांसी होने के मरीज बढ़े हैं।

यह भी पढ़ें- मौसम ले रहा करवट, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना, फिर बढ़ेगी ठंड