विशेष केंद्रीय सुरक्षा सलाहकार बने पी. विजय कुमार सीआरपीएफ के एडीजी के साथ शुक्रवार की शाम बस्तर पहुंचे और यहां के आला अधिकारियों के साथ दो घंटे तक बंद कमरे में बैठक ली। उनकी गैरमौजुदगी के दौरान पुलिस के ऑपरेशन की क्या रूप रेखा थी, पुलिस की ताकत बढ़ी या कम हुई, नक्सलियों का प्रभाव वाला इलाका मजबूत हुआ या कमजोर, नक्सली संगठन में कितना बदलाव हुआ और उनकी रणनीतिक बदलाव और जवानों की ताकत को लेकर पुलिस को-ओर्डिनेशन में बैठक चली।