रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची पर शनिवार को जारी हो सकती है।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ हुई अलग-अलग बैठकों में पहले चरण की सभी 18 सीटों और दूसरे चरण की लगभग 50 सीटों को लेकर चर्चा हुई।