रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होने जा रहे विधानसभा निर्वाचन के पहले चरण में प्रदेश के आठ जिलों की 18 सीटों पर चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन दाखिले की भी शुरुआत हो जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया प्रथम चरण में बस्तर संभाग के सात जिलों के 12 विधानसभा सीटों और राजनांदगांव जिले के 6 विधानसभा सीटों के लिए निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इस चरण में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री महेश गागड़ा, कांग्रेस के उप नेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा की सीटों पर भी चुनाव होना हैै।