माशिमं सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि माशिमं ने एक शैक्षणिक सत्र में दो बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के प्रारूप के संबंध में माशिमं ने विद्यार्थियों और पालकों से 9 जून तक दावा-आपत्ति मंगाई थी, निर्धारित तिथि तक इस मामले में कोई दावा-आपत्ति और सुझाव प्राप्त नहीं हुए हैं, जिससे दोबारा परीक्षा आयोजित करने को लेकर सचिवालय से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही अंतिम अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। साथ ही, आवेदन मंगाने व टाइम टेबल भी जारी किया जाएगा।